हरनौत: ग्राम पंचायत गोनावा में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन, मुखिया ने विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को हरनौत प्रखंड के गोनावां पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अमरेश उपाध्याय ने की। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ग्राम सभा में मुखिया अमरेश उपाध्याय ने पंचायत में