महरौनी: भाजपा जिलाध्यक्ष ने सड़क दुर्घटना में मृत महरौनी निवास के 9 लोगों के मामले में यथासंभव मदद का आश्वासन दिया
बुधवार सुबह करीबन 9:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उक्त वायरल वीडियो में महरौनी क्षेत्र निवासी नौ लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को यथासंभव मदद का भरोसा दिया है। उक्त दुर्घटना के बाद से पूरे जनपद ललितपुर में दुख का माहौल व्याप्त है।