बिछिया: बिछिया विधानसभा की समस्याओं पर विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सदन में उठाया मुद्दा
बिछिया विधानसभा से विधायक नारायण सिंह पट्टा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहुंचकर विधानसभा मानसून सत्र में शामिल होकर जिले सहित विधानसभा बिछिया का नेतृत्व कर रहे हैं l इसी क्रम में आज मंगलवार, 21 जुलाई को शाम 5 बजे विधानसभा पहुंचकर उन्होंने सदन को नमन किया और क्षेत्र की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। अब इस ओर जनता को इंतजार है l