फारबिसगंज: फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल का सिविल सर्जन ने निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने प्रसव वार्ड समेत विभिन्न वार्ड का निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सिविल सर्जन ने साफ-सफाई व्यवस्था समेत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार जानकारी ली.