फारबिसगंज: अररिया: कोलेज चौक के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज कोलेज चौक के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार मानिकपुर बाड़ा वार्ड संख्या 11 निवासी रंजन ठाकुर बताएं जा रहे हैं.