फारबिसगंज: फारबिसगंज के मटियारी में एसएसबी और पुलिस ने छापेमारी कर 70 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.
फारबिसगंज पुलिस एवं SSB संयुक्त कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज-जोगबनी मार्ग स्थित मटियारी गांव के पास 70 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.फारबिसगंज थाना में धारा 8/20(b)(2)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फारबिसगंज पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.