पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की भालुपानी में शुक्रवार दिन के 11 बजे छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका समापन शनिवार को किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव उपस्थित हुए। इस दौरान गांव के छऊ नृत्य कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर छऊ नृत्य पेश किया।