बिलासपुर: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए 79 लीटर महुआ शराब किया जब्त
शनिवार को सुबह 11:00 मिली जानकारी, रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, 79 लीटर महुआ शराब जब्त बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों जय सिंह पैकरा और कांता बाई केवट को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 79 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 15,800 रुपए बताई गई है।