पीरो: गबन के आरोप में पसौर गांव से पूर्व मुखिया गुलजारों देवी गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jun 30, 2025 पसौर गांव से पूर्व मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष के द्वारा सोमवार की सुबह 7:00 के करीब बताया गया कि चरपोखरी थाना कांड संख्या 194/14 के प्राथमिकी के आधार पर पसौर पंचायत के पूर्व मुखिया गुलजारों देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस पर गबन करने का आरोप है। पूर्व मुखिया पर 2014 में ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।