पीरो: पीरो में अनुमंडल पदाधिकारी ने बी एल ओ के संग बैठक का आयोजन किया
Piro, Bhojpur | Jun 28, 2025 भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पीरो की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब 196 तरारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सहार एवं पीरो प्रखंड के बिएलओ एवं मतदान केंद्र स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।