पीरो: 2 जुलाई को चरपोखरी में पहुंचेंगे जनसुराज यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर, तैयारी हुई पूर्ण
Piro, Bhojpur | Jun 29, 2025 जनसुराज आंदोलन के सूत्रधार और प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आगामी 2 जुलाई को पीरो अनुमंडल क्षेत्र के चरपोखरी प्रखंड के नगरी और मलौर में पहुंचेंगे। उनका यह दौरा बिहार बदलाव यात्रा अभियान के तहत जनसुराज के विचारों और संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हो रहा है।