पीरो: विस्मभरपूर में दलितों पर हुए हमले के मामले में जांच टीम का गठन किया गया
Piro, Bhojpur | Jun 29, 2025 विस्मभरपूर में दलितों पर हुए हमले के मामले में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पीरो में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के के सिंह के द्वारा रविवार की शाम 5:00 के करीब बताया गया कि रात के अंधेरे में दलित समुदाय के झोपड़ी नुमा घर में आग लगाने व लोगों से मारपीट तथा जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गालियां देने के मामले में जांच टीम का गठन कर दिया गया है।