मेदिनीननगर नगर निगम की आड़ में रंगदारी वसूलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी कार्रवाई की गयी और रांची रोड रेड़मा से नावाबाजार के ब्रहमोरिया के मनीष कुमार दुबे को रंगदारी वसूलते गिरफ्तार किया गया।