करछना: मुंगारी के चेनैनी तारा गांव में 26 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदे पर लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
औद्योगिक थाना के रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुंगारी के चेनैनी तारा गांव में सोमवार तथा मंगलवार के मध्य रात्रि उक्त गांव निवासी 26 वर्षीय दीपू कोल पुत्र बृज भानु ने घर के अंदर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह घर वालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना होने पर रामपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।