सरदारशहर: चूरु में नीट पेपर लीक: किसान महासंघ प्रदेशाध्यक्ष ने प्रभावित छात्रों से की मुलाकात, माफियाओं को मृत्युदंड की मांग
चूरू। अखिल राजस्थान किसान मजदूर कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी आदूराम न्यौल सातड़ा ने कई गांवों में नीट पेपर लीक से प्रभावित छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों से केंद्र सरकार के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष की अपील की।