सादाबाद: मढाका में शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बारात वापस लौटी
मढ़ाका में शुक्रवार को दो बहनों की बारात आई थी। एक बारात मथुरा जिले थी तो दूसरी हाथरस से ही थी। बड़ी बहन का दूल्हा जब स्टेज पर पहुंचा तो वह शराब के नशे में धुत था, यह देख दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया जिससे बारातीयों में हड़कंप मच गया। दुल्हन को मनाने और समझौते की बात चली लेकिन दुल्हन नहीं मानी और बारात को वापस बैरंग लौटना पड़ा।