गया टाउन सीडी ब्लॉक: सेंट्रल जेल में उम्रकैद काट रहे वृद्ध कैदी की मौत, कैदियों के स्वास्थ्य जांच पर सवाल
गयाजी। गयाजी सेंट्रल जेल में सजा काट रहे एक वृद्ध कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय जगदीश सिंह के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के निवासी थे लंबे समय से हत्या के मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद थे। इसकी जानकारी आज दिनांक 5 मई मंगलवार की शाम 7 बजे दी गई है।