डिंडौरी: शाहपुर पुलिस ने बाजार हाट में साइबर क्राइम को लेकर चलाया जागरूकता अभियान , आम जनों को दी जानकारी
डिंडौरी जिले के शाहपुर पुलिस ने बाजार हाट में साइबर सेफ क्लिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया । दरअसल थाना प्रभारी केवल सिंह परते ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे बाजार हाट में ग्रामीणों को साइबर क्राइम और सैफ क्लिक की जानकारी देते हुए सतर्क और सावधान रहने का संदेश दिया । मोबाइल चलाते समय और बैंक में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और सतर्क रहें ।