बीना: बीना तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, एसडीएम समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए
Bina, Sagar | Sep 23, 2025 प्रत्येक मंगलवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिससे शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया जा सके। वहीं मंगलवार करीब 11:00 बजे से 1:00 तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम विजय डेहरिया सहित कई विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जनसुनवाई में कई शिकायतकर्ता पहुंचे और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।