किशनगंज: आगर वन क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन वन विभाग ने अतिक्रमण पर प्रहार करते हुए 410 बीघा वनभूमि कराई अतिक्रमण मुक्त
जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी सख्त अभियान जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। उप वन संरक्षक बारां विवेकानंद माणिकराव के आदेश एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी शाहाबाद मोहम्मद हाफिज के निर्देशन में नाका आगर क्षेत्र के विभिन्न वनखंडों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।