महरौनी: ग्राम खजुरिया में व्यापक स्तर पर अवैध खनन के वायरल वीडियो मामले में जिला खनिज अधिकारी ने की कार्रवाई
ग्राम खजुरिया में अवैध रूप से व्यापक स्तर पर जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टरों की मदद से खनन कर मिट्टी को बेचने का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो भारी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन करने वाली जेसीबी एवं ट्रैक्टर आदि को पड़कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की है।