भिंड नगर: कार्यवाही की मांग को लेकर महिलाओं ने ऊमरी थाने का घेराव किया
भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया। महिलाएं पुराने विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज थीं और पुलिस से तत्काल न्याय की मांग कर रही थीं।दरअसल मंगलवार करीब 3 बजे क्षेत्र की कई महिलाएं एकजुट होकर ऊमरी थाने पहुंचीं। उनका आरोप था कि पूर्व में हुए विवाद की शिकायत करने के बावजूद अब