आज दिनांक 26.06.2026 को दसवीं मुहर्रम के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा कर्बला चौराहा , कोहना , गंगा बैराज , मंधना चौराहा , गुरुदेव चौराहा , कंपनीबाग चौराहा एवं कल्याणपुर क्रासिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा उक्त स्थलों पर यातायात व्यवस्था , सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं , यातायात संकेतकों तथा यातायात संचालन की वर्तमान स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। महोदय ने संबंधित को निर्देशित किया कि प्रमुख चौराहों / तिराहों एवं व्यस्त मार्गों पर सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाए जाने के निर्देश भी दिए गए।
@Uppolice
@kanpurtraffic
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026