राजापुर: ग्राम लोहदा में हुई डकैती की घटना का सफल अनावरण, 5 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी चित्रकूट एवं थाना पहाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना पहाड़ी के ग्राम लोहदा में हुई डकैती की घटना कारित करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया।