गरौठा: गुरसराय पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में दर्ज हुआ केस
झांसी के गुरसराय थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुट्टा से सिगार रोड पर एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।