Bihar news : मनोकामना महादेव मंदिर में 26 अगस्त को भजन संध्या
बेतिया, पश्चिम चंपारण। शहर के सागर पोखर स्थित मनोकामना महादेव मंदिर परिसर में 26 अगस्त को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बुधवार की शाम छह बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।भजन संध्या में भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा, सुर संग्राम विजेता मास्टर विकास और भोजपुरी गायिका खुशी कक्कड़ अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति संगीत का आनंद लेने की अपील की है।कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं पूछताछ के लिए शिवचंद्रा से संपर्क किया जा सकता है।#ManokamnaMahadev #BhajanSandhya #Betia #WestChamparan #Bihar #Mahadev #ShivBhakti #BhajanProgram #DevotionalEvent #BhojpuriSinger #DhananjaySharma #MasterVikas #KhushiKakkar #SagarPokhar #BetiaNews #BiharNews #TempleEvent #HarHarMahadev #JaiMahakal #BhaktiSangeet
Bettiah, West Champaran | Aug 23, 2026