संभल: संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव फूल सिंघा के बाहर जंगल में आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहे ग्रामीण विक्रेता से छीने गए पैसे
संभल में आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहे ग्रामीण विक्रेता से शरारती तत्व द्वारा पैसे लूट लिए गए। फूल सिंघा निवासी व्यक्ति ग्राम चिमयावली गांव में आइसक्रीम बेचता है,रोजाना की तरह देर रात आइसक्रीम बेचकर अपने घर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तफ़्तीश जारी है।