झांसी: झांसी में छात्रा सुसाइड केस में पुलिस कराएगी पॉलीग्राफ टेस्ट, रेप करने वाले प्रेमी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Sep 25, 2026 झांसी में रेप के बाद BA छात्रा के सुसाइड करने के मामले में पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि पुलिस ने छात्रा के प्रेमी समेत 2 नाबालिग आरोपियों को डिटेन कर लिया। बाकी के 4 आरोपियों को अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है। उनकी भूमिका की जांच के लिए पुलिस अब साइंटिफिक तरीके से जांच को आगे बढ़ा रही है।