गुरुआ: बीआरसी भवन में 194 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले
Gurua, Gaya | Mar 1, 2025 गुरुआ प्रखंड के बीआरसी भवन में शनिवार की दोपहर 2:00 विशिष्ट शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलम कुमारी यादवेंदु और बीडीओ पूजा गहलोत ने संयुक्त रूप से 194 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।