राजद नेता नवनीत कुमार झा ने विभिन्न पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन
शिवहर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने शनिवार को जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
नवनीत कुमार झा ने पूजा पंडालों में मौजूद पूजा समिति के वालंटियरों से मुलाकात की और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने शिवहर के जीरो माइल चौक स्थित नवयुवक पूजा समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पटेल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, चिंटू पटेल और राजा कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नवनीत कुमार झा ने पूजा समिति के सदस्यों से पूजा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की शुभकामनाएं दीं।