बिजनौर: बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर पैदा पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे पलटा ट्रक, एक बाइक सवार गंभीर घायल
Bijnor, Bijnor | Oct 12, 2026 बिजनौर में सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे नजीबाबाद रोड पर पैदा पुलिस चौकी के पास एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान वहां पर पहले सी मौजूद एक बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गया। और बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई बाद में घायल बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।