सदर थाना क्षेत्र के की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने विकास उराँव निवासी हुण्डराटोली पर दुष्कर्म सहित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुमला सदर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में युवती ने बताया कि 14 मार्च 2025 को होली के दिन उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे उसी समय दुष्कर्म किया।