शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत कार्यालय के सभागृह में कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को योजना से संबंधित जानकारी परक पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर योजना के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।