मनासा: मनासा वन विभाग ने ग्राम गुजरत में 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया, सुरक्षित गांधी सागर अभ्यारण में छोड़ा
Manasa, Neemuch | Dec 22, 2025 सोमवार सुबह उपवन मंडल अधिकारी मनासा प्रदीप कच्छावा को सूचना मिली की गांव गुजरत में नानूराम पिता भेरुलाल के कुए पर सोयाबीन के भूसे में एक विशालकाय अजगर है मामला संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा,रेस्क्यू टीम ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा जो कि लगभग 10 फीट लंबा और 20 किलो वजनी था ।