हजारीबाग रेंज के नवपदस्थापित पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अंजनी कुमार झा ने गुरुवार को दो बजे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।