नए साल के मौके पर साइबर ठगों ने “Happy New Year” नाम की फर्जी APK फ़ाइल के ज़रिए ठगी का नया तरीका अपनाया है। WhatsApp व सोशल मीडिया पर भेजी जा रही इस फ़ाइल को इंस्टॉल करते ही मोबाइल हैक हो सकता है। हज़ारीबाग एसपी अंजनी अंजन के अनुसार इससे OTP, बैंकिंग ऐप और निजी डेटा चोरी कर अकाउंट खाली किया जा सकता है। अनजान लिंक या APK से सावधान रहें।