हजारीबाग में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्पेशल ड्राइव चलाया। बुधवार शाम सदर एसडीओ बैजनाथ कामती व नगर निगम की टीम ने पुराने समाहरणालय परिसर में खुले में रह रहे जरूरतमंदों को कंबल बांटे। लोगों से अपील की गई कि वे बस स्टैंड के पास बने रैन बसेरा में रात बिताएं, जहां गद्दा-कंबल सहित निशुल्क रहने की सुविधा उपलब्ध है। ठंड से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।