चंदेरी: फातेहाबाद में चंदेरी पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया
चंदेरी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फातेहाबाद गांव से एक आरोपी को 5 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार संतोष पुत्र जयराम आदिवासी उम्र 40 वर्ष, निवासी फातेहाबाद, अपने घर के पास अवैध रूप से कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 750 रुपये बताई गई है