दूनी: गैस डिलीवरी के दौरान खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आए ग्रामीण का हाथ तोड़ा, जान से मारने की धमकी
गैस डिलीवरी के दौरान खूनी संघर्ष बीच-बचाव करने आए ग्रामीण का तोड़ा हाथ, जान से मारने की धमकी दुनी के पनवाड़ ग्राम में गैस सिलेंडर की सप्लाई के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर लाठियों से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसका हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।