बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी ने डीएम से किसानों की समस्याओं को लेकर की मुलाकात और शिकायत
गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और किसानो की समस्याओं के जल्द निराकरण कर जाने की मांग की इस मामले में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने गुरुवार शाम को बताया कि चकबंदी प्रक्रिया पूरी करने व डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगे की गयी हैं।