भोरे: भोरे के जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर भेजा जा रहा खराब चावल, इंसान तो दूर जानवर भी करेंगे परहेज, डीलरों ने जताई आपत्ति
भोरे में जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर SFC की गोदाम से आने वाला अनाज खराब भेजा जा रहा है। जिसे इंसान तो दूर जानवर भी खाने से परहेज करेंगे। इसके लिए डीलरों ने भी आपत्ति जताई है। सरकार गरीबों के लिए लाख योजनाएं चला ले लेकिन शायद दशा वही रहने वाली है। अगले 5 साल तक मुक्त अनाज पाने वाले गरीब इस तरह का अनाज खाने को मजबूर है। जिसे जानवर भी खाना पसंद नहीं करेंगे।