भोरे: लालाछापर के पास पुलिस की चेकिंग देख भाग रहे शराब तस्करों की कार पेड़ से टकराई, शराब सहित दो गिरफ्तार, दो हुए फरार
भोरे थाना क्षेत्र के लाल छापर के पास उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहे शराब तस्करों की कर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गया। शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस ने भाग रहे शराब तस्करों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हो गए। कार कि जब तलाशी ली गई तो उसमें कुल 261 लीटर शराब पुलिस ने बरामद किया। कार और शराब को जब्त कर लिया गया।