भोरे: भोरे गंडक कार्यालय के सामने नहरो में पानी के लिए भाकपा माले ने किया धरना प्रदर्शन, नहरो की सफाई को लेकर उठाई मांग
भोरे गंडक कार्यालय के सामने भाकपा माले ने नहरों की तत्काल सफाई और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए। माले नेता इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि लोग चांद पर चले जा रहे हैं। लेकिन हमारे यहां नहरो में पानी ही नहीं आ रहा है। जिससे किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।