भोरे: लामीचौर में ठगी करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मानव खोपड़ी हड्डी व तंत्र-मंत्र की किताबे बरामद
भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर में पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर लोगों से ठगी करने वाले एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मानव खोपड़ी तंत्र-मंत्र की किताबें, हड्डियां बरामद हुई है। पुलिस ने मामले में डायन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तांत्रिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक वी लोगों से ठगी करता था।