भोरे: हाता पडरौना गांव के समीप पुलिस ने 315 बोतल शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार, एक हुआ फरार
भोरे थाना क्षेत्र के हाता पडरौना गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 315 बोतल शराब के साथ एक बाइक को जप्त कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे। पुलिस की चेकिंग देख बाइक छोड़कर भागने लगे। जिसमें पुलिस ने एक को पकड़ लिया।