भोरे: भोरे थाना की पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में 63 लीटर देशी शराब किया जब्त, एक युवक को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के हाता पडरौना के समीप वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने 63 लीटर देसी शराब को जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच कर रही थी। इस क्रम में एक युवक एक बोरे में कुछ लेकर आ रहा था। जब रोककर बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें 63 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।