पांडू: कुटमू इंडियन गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
Pandu, Palamu | Mar 31, 2026 पांडू प्रखंड स्थित कुटमू इंडियन गैस एजेंसी एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कालाबाजारी के मामले में एजेंसी का मालिक पहले ही जेल जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद एजेंसी में गड़बड़ियों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।