कैराना: कैराना में छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला से मारपीट, गर्भ गिरने का आरोप; पुलिस से की गई कार्रवाई की मांग
Kairana, Shamli | Aug 15, 2026 कैराना गर के मोहल्ला अंसारियान में एक महिला किराये के मकान में रहती है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि 12 अगस्त को युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस बाबत मकान मलिक ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद वह अपने घर के अंदर आराम कर रही थी। तभी आरोपी फिर से घर के अंदर घुस आया, जिसने गाली—गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। वह चार माह की गर्भवती है।