कानपुर: कानपुर सेंट्रल पुलिस ने 15 लाख का अवैध गांजा पकड़ा, दो अंतरराज्यीय तस्कर किए गिरफ्तार
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 28 किलो 623 ग्राम गांजे के साथ दो अंतर राज्य तस्करों को गिरफ्तार किया है बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है पुलिस ने आरोपियों को हैरिस गंज पुल के पास से गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा के भुवनेश्वर से सस्ते दामों में गांजा लाकर कानपुर और आसपास के इलाकों में बेचते थे