Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

हनुमान जोहड़ी धाम में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प हमारा अपना वन अभियान के तहत रोपे गए 105 पौधे, 2 हजार पौधों से सहेजी जाएगी हरित विरासत : सचिन जैन भिवानी, 03 अगस्त : पर्यावरण संतुलन और हरित आवरण को बढ़ावा देने की दिशा में हमारा अपना फाउंडेशन द्वारा संचालित हमारा अपना वन अभियान के अंतर्गत सोमवार को स्थानीय हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की टीम, गणमान्य अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर 105 पौधे रोपे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुजर ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पेड़-पौधे केवल हमारी सांसों का आधार नहीं हैं, बल्कि ये हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे अनमोल उपहार हैं। धार्मिक और सामुदायिक स्थलों पर ऐसे सघन वन क्षेत्र विकसित करने की यह पहल भिवानी के पर्यावरण के लिए एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगी। समाज के हर वर्ग को इस पवित्र कार्य में सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम को मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है और वृक्षारोपण से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। फाउंडेशन के दूरदर्शी संकल्प को साझा करते हुए हमारा अपना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना और औपचारिकता पूरी करना नहीं है। हम प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल, सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि यह स्थान एक सुव्यवस्थित, समृद्ध और जीवंत सामुदायिक वन के रूप में विकसित हो सके। हनुमान जोहड़ी धाम के इस समर्पित क्षेत्र में अब तक लगभग 300 पौधे रोपित किए जा चुके है और हमारा अंतिम लक्ष्य यहां 2 हजार पौधों का एक विशाल हरित क्षेत्र तैयार करना है, जो भिवानी के लिए एक स्थाई हरित विरासत बनेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित आर.पी. ओला एवं हमारा अपना फाउंडेशन के सी.ई.ओ. एस.के. सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 4, 2026

MORE NEWS

कांग्रेस की ग्रामीण जिला कमेटी की बैठक आयोजित, अनिरूद्ध चौधरी ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा
आईटी सेल के निशाने पर छात्र, ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : अनिरूद्ध चौधरी
कॉमनवेल्थ में मुक्केबाजों के प्रदर्शन के बाद क्यूबा का नाम बदलकर रख देना चाहिए भिवानी : अनिरूद्ध
बीमा प्रीमियम कटने के बावजूद भटक रहे किसान, सरकार तय करे जवाबदेही : अनिरूद्ध चौधरी
भिवानी, 03 अगस्त : कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण सडक़ों पर उतरने को मजबूर है। चाहे वह अपने हक की आवाज उठाने वाले छात्र हों, अपनी गाढ़ी कमाई का प्रीमियम भरने के बावजूद राहत को तरस रहे किसान हों या फिर भारी मानसिक दबाव झेल रहे कर्मचारी। अनिरूद्ध चौधरी सोमवार को भिवानी स्थित अपने कार्यालय में ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान पिछले माह आयोजित सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी महीने में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर हाल ही में चल रहे एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और भावी रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
     देशभर में जारी छात्र आंदोलनों और उनकी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि पूरे देश के विद्यार्थियों ने एकजुट होकर आंदोलन किया था। आज सवाल यह है कि क्या विद्यार्थियों की समस्याएं वाकई खत्म हुई हैं या अब और बढ़ गई हैं। जिस तरह से सत्ता पक्ष का आईटी सेल आवाज उठाने वाले बच्चों को टारगेट कर रहा है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अपने बेहतर भविष्य और संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले किसी भी छात्र पर यदि अत्याचार या ज्यादती हुई, तो कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
      प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाती और सभी वर्गों के हित में निर्णय लेती तो आज किसी को भी सडक़ों पर प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर आज अत्यधिक प्रशासनिक और मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसकी मुख्य वजह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां और गलत फैसले हैं।
     बैठक में सर्वसम्मति से एक विशेष प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भिवानी के खिलाडिय़ों को बधाई दी गई। अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि भिवानी के बेटे-बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर एक बार फिर पूरे विश्व में जिले का नाम रोशन किया है। मुक्केबाजों के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि खेलों को राजनीति से पूरी तरह दूर रखा जाना चाहिए। भिवानी के मुक्केबाजों ने जिस खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए अब भिवानी को मिनी क्यूबा कहना भी कम है, बल्कि क्यूबा का नाम बदलकर ही भिवानी रख दिया जाना चाहिए।
      किसानों की फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि हजारों किसानों के खातों से बीमा प्रीमियम की राशि तो काट ली गई, लेकिन वह पैसा बीमा कंपनियों तक समय पर पहुंचा या नहीं, इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है। उन्होंने मांग की कि जिस भी किसान के खाते से प्रीमियम का पैसा कटा है, उसे फसल नुकसान का पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। इसकी भरपाई सरकार, संबंधित बैंक और बीमा कंपनियां मिलकर करें। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों को उनका हक दिलाने और इस पूरे मामले में जवाबदेही तय कराने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर सडक़ से संसद तक लड़ाई लडऩे को तैयार है।

कांग्रेस की ग्रामीण जिला कमेटी की बैठक आयोजित, अनिरूद्ध चौधरी ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा आईटी सेल के निशाने पर छात्र, ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : अनिरूद्ध चौधरी कॉमनवेल्थ में मुक्केबाजों के प्रदर्शन के बाद क्यूबा का नाम बदलकर रख देना चाहिए भिवानी : अनिरूद्ध बीमा प्रीमियम कटने के बावजूद भटक रहे किसान, सरकार तय करे जवाबदेही : अनिरूद्ध चौधरी भिवानी, 03 अगस्त : कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण सडक़ों पर उतरने को मजबूर है। चाहे वह अपने हक की आवाज उठाने वाले छात्र हों, अपनी गाढ़ी कमाई का प्रीमियम भरने के बावजूद राहत को तरस रहे किसान हों या फिर भारी मानसिक दबाव झेल रहे कर्मचारी। अनिरूद्ध चौधरी सोमवार को भिवानी स्थित अपने कार्यालय में ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान पिछले माह आयोजित सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी महीने में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर हाल ही में चल रहे एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और भावी रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। देशभर में जारी छात्र आंदोलनों और उनकी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि पूरे देश के विद्यार्थियों ने एकजुट होकर आंदोलन किया था। आज सवाल यह है कि क्या विद्यार्थियों की समस्याएं वाकई खत्म हुई हैं या अब और बढ़ गई हैं। जिस तरह से सत्ता पक्ष का आईटी सेल आवाज उठाने वाले बच्चों को टारगेट कर रहा है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अपने बेहतर भविष्य और संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले किसी भी छात्र पर यदि अत्याचार या ज्यादती हुई, तो कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाती और सभी वर्गों के हित में निर्णय लेती तो आज किसी को भी सडक़ों पर प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर आज अत्यधिक प्रशासनिक और मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसकी मुख्य वजह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां और गलत फैसले हैं। बैठक में सर्वसम्मति से एक विशेष प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भिवानी के खिलाडिय़ों को बधाई दी गई। अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि भिवानी के बेटे-बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर एक बार फिर पूरे विश्व में जिले का नाम रोशन किया है। मुक्केबाजों के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि खेलों को राजनीति से पूरी तरह दूर रखा जाना चाहिए। भिवानी के मुक्केबाजों ने जिस खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए अब भिवानी को मिनी क्यूबा कहना भी कम है, बल्कि क्यूबा का नाम बदलकर ही भिवानी रख दिया जाना चाहिए। किसानों की फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि हजारों किसानों के खातों से बीमा प्रीमियम की राशि तो काट ली गई, लेकिन वह पैसा बीमा कंपनियों तक समय पर पहुंचा या नहीं, इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है। उन्होंने मांग की कि जिस भी किसान के खाते से प्रीमियम का पैसा कटा है, उसे फसल नुकसान का पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। इसकी भरपाई सरकार, संबंधित बैंक और बीमा कंपनियां मिलकर करें। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों को उनका हक दिलाने और इस पूरे मामले में जवाबदेही तय कराने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर सडक़ से संसद तक लड़ाई लडऩे को तैयार है।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 4, 2026

पूरे महीने की भक्ति यात्रा का आधार स्तंभ है सावन मास का पहला सोमवार : चरणदास महाराज
सावन के पहले सोमवार पर हनुमान जोहड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
भिवानी, 03 अगस्त : सावन मास के शुभारंभ के साथ ही छोटी भिवानी के हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अनूठा माहौल देखने को मिला। सावन मास के पहले सोमवार के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोर की पहली किरण के साथ ही हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। अलसुबह से ही कतारबद्ध होकर खड़े श्रद्धालुओं ने मुख्य देवालय में स्थापित शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और ओउम नम: शिवाय के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा देश की शांति व प्रगति के लिए भगवान आशुतोष से प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सावन मास और इसके पहले सोमवार के विशेष आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। उन्होंने कहा कि सावन मास का पहला सोमवार इस पूरे महीने की भक्ति यात्रा का आधार स्तंभ है। इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन और पूर्ण निष्ठा के साथ भोलेनाथ का व्रत रखता है व जलाभिषेक करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट, रोग और भय दूर हो जाते हैं। यह दिन केवल अपनी मनोकामनाएं मांगने का नहीं, बल्कि अपने भीतर के विकारों को त्यागकर समाज में सेवा और सद्भाव की भावना अपनाने का पर्व है। हमारी यही प्रार्थना है कि महादेव भिवानी वासियों सहित समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें। इस अवसर पर ओमबीर कौशिक, अधिवक्ता धीरज सैनी, जयपाल परमार, मैनेजर धर्मबीर दहिया, नरेश शर्मा, सुंदर खरब, विजेंद्र जोगी, नीलम शर्मा, मुस्कान, बिंदो, सुमन, रीतू, मधु, कैलाशो सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

पूरे महीने की भक्ति यात्रा का आधार स्तंभ है सावन मास का पहला सोमवार : चरणदास महाराज सावन के पहले सोमवार पर हनुमान जोहड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक भिवानी, 03 अगस्त : सावन मास के शुभारंभ के साथ ही छोटी भिवानी के हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अनूठा माहौल देखने को मिला। सावन मास के पहले सोमवार के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोर की पहली किरण के साथ ही हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। अलसुबह से ही कतारबद्ध होकर खड़े श्रद्धालुओं ने मुख्य देवालय में स्थापित शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और ओउम नम: शिवाय के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा देश की शांति व प्रगति के लिए भगवान आशुतोष से प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सावन मास और इसके पहले सोमवार के विशेष आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। उन्होंने कहा कि सावन मास का पहला सोमवार इस पूरे महीने की भक्ति यात्रा का आधार स्तंभ है। इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन और पूर्ण निष्ठा के साथ भोलेनाथ का व्रत रखता है व जलाभिषेक करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट, रोग और भय दूर हो जाते हैं। यह दिन केवल अपनी मनोकामनाएं मांगने का नहीं, बल्कि अपने भीतर के विकारों को त्यागकर समाज में सेवा और सद्भाव की भावना अपनाने का पर्व है। हमारी यही प्रार्थना है कि महादेव भिवानी वासियों सहित समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें। इस अवसर पर ओमबीर कौशिक, अधिवक्ता धीरज सैनी, जयपाल परमार, मैनेजर धर्मबीर दहिया, नरेश शर्मा, सुंदर खरब, विजेंद्र जोगी, नीलम शर्मा, मुस्कान, बिंदो, सुमन, रीतू, मधु, कैलाशो सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 4, 2026

सावन के प्रथम सोमवार पर सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना --श्री मंहत डॉ अशोक गिरी

दक्षिण हरियाणा के एकमात्र पारद शिवलिंग का पंचगव्य पदार्थों से कराया गया अभिषेक-- श्री महन्त डॉ अशोक गिरी पीठाधीश्वर पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम

भिवानी।
 सावन के पावन प्रथम सोमवार के अवसर पर सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक का आयोजन श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। आश्रम के पीठाधीश्वर श्री महंत डॉ. अशोक गिरी जी महाराज के सानिध्य में दक्षिण हरियाणा के एकमात्र पारद शिवलिंग का पंचगव्य पदार्थों से विधिवत स्नान एवं अभिषेक कराया गया।
पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई तथा पूरे आश्रम परिसर में “ॐ नमः शिवाय” पंचाक्षरी मंत्र का उद्घोष गूंजता रहा। पारद शिवलिंग को पुष्प, बेलपत्र एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से श्रृंगारित कर विशेष पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।
इस अवसर पर श्री महंत डॉ. अशोक गिरी जी महाराज ने सावन के सोमवार के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना गया है। सोमवार स्वयं भगवान शिव को समर्पित है और सावन के सोमवार को शिव आराधना, जलाभिषेक तथा मंत्र जाप का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा एवं समर्पण के साथ भगवान शिव का पूजन मनुष्य के जीवन में आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संचार करता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से सावन के पवित्र महीने में शिव भक्ति के साथ संयम, सेवा, सदाचार और जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया। आश्रम में हुए इस विशेष आयोजन से वातावरण पूरी तरह शिवमय और भक्तिमय बना रहा।

सावन के प्रथम सोमवार पर सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना --श्री मंहत डॉ अशोक गिरी दक्षिण हरियाणा के एकमात्र पारद शिवलिंग का पंचगव्य पदार्थों से कराया गया अभिषेक-- श्री महन्त डॉ अशोक गिरी पीठाधीश्वर पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम भिवानी। सावन के पावन प्रथम सोमवार के अवसर पर सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक का आयोजन श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। आश्रम के पीठाधीश्वर श्री महंत डॉ. अशोक गिरी जी महाराज के सानिध्य में दक्षिण हरियाणा के एकमात्र पारद शिवलिंग का पंचगव्य पदार्थों से विधिवत स्नान एवं अभिषेक कराया गया। पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई तथा पूरे आश्रम परिसर में “ॐ नमः शिवाय” पंचाक्षरी मंत्र का उद्घोष गूंजता रहा। पारद शिवलिंग को पुष्प, बेलपत्र एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से श्रृंगारित कर विशेष पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की। इस अवसर पर श्री महंत डॉ. अशोक गिरी जी महाराज ने सावन के सोमवार के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना गया है। सोमवार स्वयं भगवान शिव को समर्पित है और सावन के सोमवार को शिव आराधना, जलाभिषेक तथा मंत्र जाप का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा एवं समर्पण के साथ भगवान शिव का पूजन मनुष्य के जीवन में आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संचार करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सावन के पवित्र महीने में शिव भक्ति के साथ संयम, सेवा, सदाचार और जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया। आश्रम में हुए इस विशेष आयोजन से वातावरण पूरी तरह शिवमय और भक्तिमय बना रहा।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 4, 2026

पावर प्लांट से फैल रहे प्रदूषण से गांव ढ़ाणा नरसान के ग्रामीण बेहाल : समाधान शिविर में सौंपा मांग पत्र, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
प्लांट से उठने वाला प्रदूषण सीधे तौर पर ग्रामीणों के जीवन और स्वास्थ्य पर डाल रहा बुरा असर : सरपंच अनुज कुमार
भिवानी, 03 अगस्त : गांव ढ़ाणा नरसान स्थित श्री ज्योति पावर प्लांट से फैल रहे भयंकर वायु एवं जल प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रदूषण से जनजीवन और स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों से परेशान होकर गांव की पंचायत, मौजिज लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को समाधान शिविर में मांगपत्र सौंपकर त्वरित जांच और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। सरपंच अनुज कुमार के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मास्टर सुरेंद्र राहड, पूर्व सरपंच राजेंद्र नंबरदार, पूर्व बीडीसी कृष्ण कुमार, पंच राजबीर, सचिन सरौहा, राजकुमार, सतीश, पंच रणवीर, संजय, सुरेश, जितेंद्र तंवर बापोड़ा व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी सहित गांव के अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और पंच-सरपंच शामिल रहे।
     उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते गांव के सरपंच अनुज ने कहा कि हमारे गांव की भूमि पर लगभग 20 वर्ष पूर्व स्थापित श्री ज्योति पावर प्लांट अब ग्रामीणों के लिए आफत बन चुका है। वर्तमान में प्लांट के आसपास आवासीय मकान बन चुके हैं। इससे उठने वाला प्रदूषण सीधे तौर पर हमारे ग्रामीणों के जीवन और स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। उन्होंने मांगपत्र के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि जनहित व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस प्लांट की तत्काल प्रभाव से वैज्ञानिक जांच कराई जाए।
    उन्होंने बताया कि मांगपत्र के माध्यम से मांग की गई है कि श्री ज्योति पावर प्लांट की तत्काल एक संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए, प्लांट से निकलने वाली राख और वायु प्रदूषण का वैज्ञानिक परीक्षण करवाया जाए, आसपास के भूजल एवं पीने के पानी की गुणवत्ता का लैब टेस्ट करवाया जाए, प्लांट द्वारा छोड़े जा रहे अपशिष्ट जल और पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, प्लांट को पर्यावरण संरक्षण के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने तथा प्रदूषण रोकने के प्रभावी उपाय लागू करने के निर्देश दिए जाएं।
     इस मौके पर मास्टर सुरेंद्र राहड़ ने कहा कि पावर प्लांट में बिजली उत्पादन के लिए सरसों के तुड़े, पराली और अन्य कृषि अवशेषों का इस्तेमाल होता है। इससे निकलने वाली जहरीली काली राख हवा में उडक़र आसपास के खेतों और घरों में जम जाती है। इससे किसानों की फसलें लगातार खराब हो रही हैं और लोगों को सांस व स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 साल पहले भी इसकी शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
     राजेंद्र नंबरदार ने कहा कि प्लांट प्रबंधन द्वारा लगभग 12 बड़े बोरवेल लगाकर बड़े पैमाने पर भूजल का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उपयोग के बाद बचा जहरीला अपशिष्ट पानी सीधे जमीन में छोड़ा जा रहा है, जिससे गांव के पीने के पानी का टीडीएस अत्यधिक बढ़ गया है और पानी पीने योग्य नहीं रहा। जमीनी पानी खराब होने से खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो रही है, जिससे कृषि पर निर्भर ग्रामीण परिवारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। इस दौरान समाधान शिविर में मौके पर मौजूद अधिकारियों ने निर्देश दिए कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो पूरा गांव उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।

पावर प्लांट से फैल रहे प्रदूषण से गांव ढ़ाणा नरसान के ग्रामीण बेहाल : समाधान शिविर में सौंपा मांग पत्र, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग प्लांट से उठने वाला प्रदूषण सीधे तौर पर ग्रामीणों के जीवन और स्वास्थ्य पर डाल रहा बुरा असर : सरपंच अनुज कुमार भिवानी, 03 अगस्त : गांव ढ़ाणा नरसान स्थित श्री ज्योति पावर प्लांट से फैल रहे भयंकर वायु एवं जल प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रदूषण से जनजीवन और स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों से परेशान होकर गांव की पंचायत, मौजिज लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को समाधान शिविर में मांगपत्र सौंपकर त्वरित जांच और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। सरपंच अनुज कुमार के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मास्टर सुरेंद्र राहड, पूर्व सरपंच राजेंद्र नंबरदार, पूर्व बीडीसी कृष्ण कुमार, पंच राजबीर, सचिन सरौहा, राजकुमार, सतीश, पंच रणवीर, संजय, सुरेश, जितेंद्र तंवर बापोड़ा व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी सहित गांव के अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और पंच-सरपंच शामिल रहे। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते गांव के सरपंच अनुज ने कहा कि हमारे गांव की भूमि पर लगभग 20 वर्ष पूर्व स्थापित श्री ज्योति पावर प्लांट अब ग्रामीणों के लिए आफत बन चुका है। वर्तमान में प्लांट के आसपास आवासीय मकान बन चुके हैं। इससे उठने वाला प्रदूषण सीधे तौर पर हमारे ग्रामीणों के जीवन और स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। उन्होंने मांगपत्र के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि जनहित व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस प्लांट की तत्काल प्रभाव से वैज्ञानिक जांच कराई जाए। उन्होंने बताया कि मांगपत्र के माध्यम से मांग की गई है कि श्री ज्योति पावर प्लांट की तत्काल एक संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए, प्लांट से निकलने वाली राख और वायु प्रदूषण का वैज्ञानिक परीक्षण करवाया जाए, आसपास के भूजल एवं पीने के पानी की गुणवत्ता का लैब टेस्ट करवाया जाए, प्लांट द्वारा छोड़े जा रहे अपशिष्ट जल और पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, प्लांट को पर्यावरण संरक्षण के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने तथा प्रदूषण रोकने के प्रभावी उपाय लागू करने के निर्देश दिए जाएं। इस मौके पर मास्टर सुरेंद्र राहड़ ने कहा कि पावर प्लांट में बिजली उत्पादन के लिए सरसों के तुड़े, पराली और अन्य कृषि अवशेषों का इस्तेमाल होता है। इससे निकलने वाली जहरीली काली राख हवा में उडक़र आसपास के खेतों और घरों में जम जाती है। इससे किसानों की फसलें लगातार खराब हो रही हैं और लोगों को सांस व स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 साल पहले भी इसकी शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राजेंद्र नंबरदार ने कहा कि प्लांट प्रबंधन द्वारा लगभग 12 बड़े बोरवेल लगाकर बड़े पैमाने पर भूजल का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उपयोग के बाद बचा जहरीला अपशिष्ट पानी सीधे जमीन में छोड़ा जा रहा है, जिससे गांव के पीने के पानी का टीडीएस अत्यधिक बढ़ गया है और पानी पीने योग्य नहीं रहा। जमीनी पानी खराब होने से खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो रही है, जिससे कृषि पर निर्भर ग्रामीण परिवारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। इस दौरान समाधान शिविर में मौके पर मौजूद अधिकारियों ने निर्देश दिए कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो पूरा गांव उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 4, 2026